कीवी खाने के 13 फायदे-Kiwi Fruit Benefits In Hindi

Hello दोस्तों swagat है आपका हमारी website पर दोस्तों आप जब भी किसी बीमारी के शिकार होते हैं तो डॉक्टर आपको फल खाने की सलाह देते हैं हम आपको बता दें कि सभी फल विटामिन, Minerals और कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो हमें रोगों से लड़ने की क्षमता देते हैं| 

 

Friends आज हम आपको कीवी खाने के फायदे, नुकसान और कितनी मात्रा में कीवी खाना चाहिए, कीवी खाने का सही समय क्या होता है ऐसे बहुत सारे सवालों के जवाब आगे जानने वाले हैं अगर हम आपको बताएं की कीवी खाने के फायदे कितने होते हैं तो आप इस बात से समझ लीजिए कि शरीर में किसी भी प्रकार की कमी क्यों ना हो kiwi सभी प्रकार की कमियों को पूरा करने की क्षमता रखता है| 

 

कीवी खाने के 13 फायदे-Kiwi Fruits Benefits In Hindi
 
तो चलिए दोस्तों कीवी खाने के फायदे, नुकसान नीचे विस्तार से जानते हैं लेकिन उससे पहले हम जानते हैं कि  कीवी का फल कैसा होता है और इससे जुड़ी जरूरी बातों को जान लेते हैं| 

 

kiwi को पहाड़ों पर ही उगाया जा सकता है इसलिए इसकी पैदावार ठंडे इलाकों में ज्यादा होती है विश्व में सबसे अधिक कीवी की खेती चीन में होती है|

 

भारत में कीवी की खेती उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, सिक्किम, केरल और कर्नाटक मैं की जाती है साथ में अमेरिका और न्यूजीलैंड में भी kiwi की खेती की जाती है kiwi आपको बाजार में बड़ी आसानी से मिल जाता है बाकी फलों के मुकाबले कीवी की कीमत थोड़ी अधिक होती है लेकिन इसके फायदे भी अधिक होते हैं| 

 

 

कीवी का फल कैसा होता है

 

कीवी का फल बाहर से देखने में भूरा और अंदर से हल्का हरा होता है कीवी खाने में मीठे और रसीले दार लगते हैं और kiwi का इस्तेमाल बहुत से व्यंजनों में भी किया जाता है आप कीवी को बीज और  छिलके के साथ भी खा सकते हैं लेकिन कुछ लोगों को छिलके का स्वाद अच्छा नहीं लगता है इसलिए आप कीवी को छिलका निकालकर  भी खा सकते हैं लेकिन अगर आप कीवी का सेवन छिलके के साथ करते हैं तो इससे आपको अधिक फायदे होते हैं| 

 

कीवी का पौधा

कीवी का सामान्य पेड़ 8 मीटर की ऊंचाई का होता है और कीवी के पौधे पर लगभग 90 किलो या उससे ज्यादा फल लगते हैं पेड़ पर लगने वाले फल ना तो अधिक बड़े होते हैं और ना ही छोटे होते हैं| 
 
 

kiwi के औषधीय गुण 

 

 
दोस्तों कीवी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो भयंकर से भयंकर बीमारी से लड़ने की क्षमता रखते हैं और जो लोग डेंगू के शिकार हो जाते हैं डॉक्टर उन लोगो को कीवी खाने की सलाह देते हैं तो चलिए कीवी के औषधीय गुण जान लेते हैं
 
 
Vitamin C
Potassium
Calcium
Fiber
एंटीऑक्सीडेंट गुण
एंटी -इंफ्लेमेटरी
एंटी-हाइपरटेंसिव
एंटीथ्रोम्बोटिक
Vitamin E आदि..
 
 
 
कीवी में पाए जाने वाले यह औषधीय गुण बहुत सारी बीमारियों से निपटने के लिए कारगर माने गए हैं आंखों की रोशनी बढ़ानी हो, तनाव दूर करना हो, ऐसी बहुत सारी समस्याएं से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है कीवी का फल और उस में पाए जाने वाले औषधीय गुण
 
 
चलिए दोस्तों नीचे विस्तार से कीवी से होने वाले फायदे और नुकसान जान लेते हैं|
 
 
Important note:- दोस्तों कीवी का फल सेवन करने से हमें बहुत सारे फायदे होते हैं लेकिन एक बात ध्यान रखें कि किसी भी बीमारी के उपचार के लिए कीवी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है बल्कि बीमारी के प्रभाव या उसके लक्षणों को कम करने के लिए कीवी को उपयोग में लिया जाता अगर आप किसी बीमारी के उपचार के लिए कीवी का सेवन करते हैं तो डॉक्टर की सलाह पर ही कीवी का सेवन शुरू करें नीचे हम आपको बताने वाले हैं कि किन  लोगों को कीवी का सेवन नहीं करना चाहिए कीवी खाने के फायदे बताने के साथ कीवी खाने के नुकसान भी बताएंगे और खाने को किस मात्रा में खाना चाहिए यह भी बताएंगे तो आप इस लेख को ध्यान से पूरा पढ़ें|
 
 

कीवी खाने के 11 फायदे 

 

कीवी खाने से immune system मजबूत होता है

 

 
इस समय दुनिया में कोरोना वायरस नामक बीमारी फैली हुई है ऐसे में जिसकी Immunity Powerful है वह इंसान काफी हद तक इस बीमारी से लड़ सकता है लेकिन सवाल आता है कि कैसे Immune system को मजबूत किया जाए तो कीवी का सेवन कर आप Immune system को बेहतर कर सकते है कीवी कई पोषक तत्वों से और Vitamin C से भरपूर होता है|
 
 
 
एक study के मुताबिक विटामिन C इम्यून सिस्टम मजबूत करता है अगर आप रोजाना एक कीवी का सेवन करते हैं तो आपका immune system मजबूत हो जाता है और आपको सर्दी, जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियां होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है | 
 
 
 

कीवी खाने से अस्थमा में लाभ होता है

 

 
दोस्तों कीवी में भरपूर मात्रा में Vitamin C और कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि अस्थमा का सामना कर रहे लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है 2000 लोगों पर की गई एक स्टडी के मुताबिक यह बात सामने आई है कि जो लोग कीवी और फलों का सेवन रेगुलर करते हैं उनके फेफड़े बाकी लोगों के मुताबिक ज्यादा अच्छे से काम करते हैं और खास बात यह है कि सांस की तकलीफ का सामना कर रहे बच्चों में भी कीवी खाने से कई फायदे देखे गए हैं|
 
इसलिए जिन लोगों को अस्थमा की समस्या है आप उन्हें खाने की सलाह दे सकते हैं| और अगर आपको साँस लेने में समस्या होती है तो आप भी कीवी का सेवन कर सकते है इससे आपको फायदे होंगे | 
 
 

Kiwi खाने से Blood Pressure Control में रहता है

 
दोस्तों Kiwi खाने से हमारा ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है 2014 में एक स्टडी की गई जिसके मुताबिक एक सेब खाने की जगह अगर आप 3 Kiwi खाते हैं तो इससे आपका Blood Pressure control करने में मदद मिलती है  दोस्तों अगर आपको Kiwi खाने का शौक है और आप ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं तो Kiwi खाना आपके लिए सोने पर सुहागा हो जाएगा और इतना ही नहीं Kiwi खाने से ब्लड प्रेशर से होने बीमारियां जैसे स्ट्रोक, हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है तो दोस्तों अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप Kiwiका सेवन रोज नियमित रूप से करें इससे आपको फायदे होंगे|
 

 

कीवी खाने से वजन कम होता है

 
जी हां दोस्तों कीवी का सेवन कर आप अपना वजन कम कर सकते हैं कीवी में  भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो कि शरीर में चर्बी को जमा नहीं होने देता है और खास बात तो यह है कि यह नुकसान पहुंचाने Fat को ही कम करता है|
 

 

कीवी खाने से पेट की बीमारियों में फायदा होता है

 
दोस्तों आमतौर पर होने वाली पेट की छोटी-मोटी बीमारियों के लिए तो कीवी मानो रामबाण है जैसे कि पेट दर्द दस्त आदि और जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है उनके लिए भी कीवी का सेवन करना फायदेमंद होता है  और कीवी में मौजूद फाइबर हमारे पाचन तंत्र को सही से काम करने में मदद करता है|
 

 

कीवी खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है

 
दोस्तों हम आपको बता दें कि कीवी में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है जो की हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है  जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या है उन्हें कीवी का सेवन करना चाहिए अगर आप कीवी का सेवन करते हैं तो ना केवल आपके जोड़ों में फायदा होगा बल्कि आपको और भी कई लाभ होंगे|
 

 

कीवी खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है

 
दोस्तों आज के समय में हर किसी को कम दिखाई देने लगा है उनकी आंखों की रोशनी कम हो गई है यहां तक कि बच्चों को भी छोटी उम्र में ही चश्मा लग जाता है तो दोस्तों अगर आपअपनी आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं और आंखों को स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आप कीवी का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए एक रिसर्च में पाया गया कि अगर आप रोजाना 3 कीवी का सेवन करते हैं तो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ती है और आपकी आंखें स्वस्थ रहती है|
 

 

कीवी खाने से अच्छी नींद आती है

 
दोस्तों क्या आपको पता है जितना जरूरी हमारे लिए पानी होता है उतना ही जरूरी अच्छी नींद लेना भी हमारे लिए जरुरी होता है अगर कोई इंसान 7 दिनों तक नहीं सोता है तो उसकी मौत भी हो सकती है और आजकल हर व्यक्ति को तनाव और खराब खान-पान के कारण नींद न आने की समस्या होने लगती है लेकिन क्या आपको पता है अगर आप कीवी का सेवन करते हैं तो आपको ना केवल अच्छी नींद आएगी बल्कि आपका तनाव भी दूर हो जाएगा|
 
 
दोस्तों एक research में पाया गया कि अगर आप सोने के  1 घंटे पहले कीवी  का सेवन करते हैं तो इससे आपको अच्छी नींद आती है क्योंकि कीवी के अंदर सेरोटोनिन नाम का केमिकल होता है जो कि अच्छी नींद लाने का काम करता है तो अगर आपको नींद की समस्या है या फिर नींद पूरी नहीं होती तो आपको कीवी का सेवन जरूर करें| 
 

 

Kiwi का सेवन हृदय के लिए फायदेमंद है

 
दोस्तों कीवी का सेवन करने से हमारे हृदय को भी कई फायदे होते हैं क्योंकि कीवी में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो Bad Cholesterol को कम करते हैं और Good कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता हैं कीवी का सेवन करने से हमारे शरीर में Blood Cloting नहीं होती है इससे हार्टअटैक आने की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है|
 
 
एक रिसर्च में पाया गया कि अगर आप 1 महीने तक कीवी का सेवन करते हैं तो आप कई heart की बीमारियों से बच सकते हैं लेकिन एक बात का ध्यान रखें अगर आपको Heart संबंधित कोई बीमारी है तो आपकी कीवी का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना है | 
 

 

डायबिटीज के लिए कीवी के लाभ

 
दोस्तों अगर आप कीवी का सेवन करते हैं तो इससे आपके रक्त में शुगर और इंसुलिन की मात्रा संतुलित रहती है इसलिए अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं तो आपको टीवी का सेवन जरूर करना चाहिए इससे आपको लाभ होंगे|
 

 

पिंपल की समस्या में कीवी के लाभ

 
दोस्तों अगर आपको पिंपल या कील मुंहासे की समस्या है तो आपको कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए हम आपको बता दें कि कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन C मौजूद होता है जोकि एक बेहतरीन anti-inflammatory माना जाता है तो इससे आपको पिंपल और कील मुहासे की समस्या में फायदा होगा और इतना ही नहीं आपके शरीर के दाग धब्बे कीवी का सेवन करने से कम हो जाएंगे तो इतना सोचिए मत और कीवी का सेवन  शुरू करिए| 
 

 

kiwi का सेवन करने से बाल मजबूत होते हैं

 
दोस्तों kiwi के अंदर बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं अगर आपको बाल झड़ने की समस्या है तो आपको kiwi का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि kiwi में विटामिन सी मौजूद होता है जो कि बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें मजबूत बनाता है और हां kiwi के अंदर कॉपर भी भरपूर मात्रा में होता है जो बालों को सफेद होने से रोकता है और बालों का नेचुरल रंग बरकरार रखता है |
 

 

डेंगू की बीमारी में kiwi का सेवन फायदेमंद होता है

 
दोस्तों जिन लोगों को डेंगू जैसी गंभीर बीमारी हो जाती है डॉक्टर उन्हें kiwi खाने की सलाह देते हैं जिन लोगों को डेंगू में तेज बुखार होता है kiwi का सेवन करने से बुखार काफी हद तक कम हो जाता है अगर आप डेंगू की बीमारी में kiwi का सेवन करते हैं तो आपको डेंगू की बीमारी से लड़ने में मदद मिलती है तो अगर किसी को डेंगू है तो आप उन्हें kiwi खाने की सलाह जरूर दें|
 
कीवी खाने के 13 फायदे-Kiwi Fruits Benefits In Hindi

 

चलिए दोस्तों कीवी खाने से क्या -क्या नुकसान होते है निचे जान लेते है | 
 

 

कीवी खाने के नुकसान

 
दोस्तों हमने आपको कीवी खाने के बहुत सारे फायदे बताएं लेकिन क्या आपको पता है कि कीवी खाने से नुकसान भी हो सकते हैं तो चलिए नीचे kiwi खाने के नुकसान जान लेते हैं दोस्तों वैसे कीवी खाने से कोई नुकसान नहीं होते हैं लेकिन अगर आप ज्यादा मात्रा में kiwi का सेवन करते हैं तब आपको कुछ नुकसान हो सकते हैं तो चलिए दोस्तों कीवी खाने के नुकसान जान लेते हैं|
 
  • दोस्तों अगर आप कीवी का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो आपको एलर्जी हो सकती है इसलिए ध्यान रखें कीवी का सेवन अधिक ना करें| 
 
  •  दोस्तों जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कीवी के अंदर अधिक मात्रा में फाइबर होता है अगर आप कीवी का सेवन अधिक करते हैं तो इससे आपको दस्त की समस्या हो सकती है| 
 
  • अगर आप अधिक से अधिक मात्रा में कीवी का सेवन करते हैं तो आपक किडनी में पथरी की समस्या हो सकती है इसलिए ध्यान रखें कीवी का सेवन अधिक ना करें| 
 
 
दोस्तों हमने आपको जितने भी नुकसान बताएं हैं यह नुकसान आपको तभी होंगे जब आप कीवी को अधिक मात्रा में सेवन करते हैं और एक बात का ध्यान जरूर रखें अगर आप कीवी का सेवन कर रहे हैं तो साथ में यह भी अनुभव करें कि आपको इससे कोई नुकसान तो नहीं हो रहे हैं अगर नुकसान होते हैं तो कीवी का सेवन बंद कर दे| 
 

 

कीवी खाने की मात्रा

 
दोस्तों जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया की अधिक मात्रा में कीवी का सेवन करने से आपको नुकसान हो सकते हैं इसलिए आपको कीवी का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए फिर सवाल आता है कि किस मात्रा में कीवी का सेवन करें तो दोस्तों मैं आपको बता दूं कि आप 1 दिन में 1 से 2 कीवी का सेवन करें अगर आप एक से दो कीवी का सेवन करते हैं तो आपको कोई भी  नुकसान नहीं होते हैं|
 

 

कीवी खाने के तरीके

 
  •  दोस्तों आप कीवी को ऐसा ही धोकर  खा सकते हैं
  • आप चाहे तो कीवी का छिलका निकालकर भी इसका गूदा खा सकते हैं 
  • आप चाहे तो कीवी का जूस बनाकर भी सेवन कर सकते हैं 
 

 

 किन लोगों को कीवी का सेवन नहीं करना चाहिए

 
  • दोस्तों जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही कीवी का सेवन करना चाहिए| 
 
  • अगर आपको अक्सर एलर्जी होती रहती है सामान्य चीजों से तो आपको कीवी के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि कीवी से एलर्जी हो सकती है|
 
  • अगर आपको पेट दर्द और गैस की समस्या है तो आपको कीवी का सेवन नहीं करना चाहिए
 

 

आज आपने क्या सीखा

 

 
दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको कीवी खाने के फायदे नुकसान और किस मात्रा में कीवी खाना है यह पता चल गया होगा इसके साथ-साथ हमने कीवी से जुड़ी और भी जानकारी हमने आपको दी है उम्मीद करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी आप हमारे द्वारा बताए गए फायदे और नुकसान को ध्यान में रखकर और डॉक्टर की सलाह पर कीवी का सेवन कर सकते हैं| 
 
 
 
दोस्तों हम आपको बता दें कि अगर किसी चीज के फायदे होते हैं तो उस चीज के नुकसान भी होते हैं इसलिए अगर आप कीवी का सेवन कर रहे हैं तो इससे होने वाले नुकसान से भी सतर्क रहें| 
 
 
 
अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी में किसी बात की कमी या कुछ गड़बड़ी लगी हो तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं ताकि हम हमारे आर्टिकल में सुधार कर सके और आपको अच्छी जानकारी मिल सके| आप चाहे तो अपने दोस्तों के पास भी यह जानकारी शेयर कर सकते हैं|
 

 

आपके सवालों के जवाब

 

 
1. कीवी फल के बीज खाने चाहिए या नहीं?
 
 
दोस्तों कीवी एक ऐसा फल है जिसमें फेंकने लायक कुछ भी नहीं है आपकी कीवी को छिलके और बीज के साथ पूरे फल का सेवन कर सकते हैं  पूरे फल का सेवन करने से आपको अधिक लाभ होते हैं|
 
 
2. कीवी फल की कीमत कितनी है ?
 
दोस्तों बाकी फलों के मुकाबले कीवी की कीमत थोड़ी महंगी है लेकिन यह जितनी महंगी है इसके फायदे भी उतने अधिक है अगर आप अपने आसपास के बाजार में कीवी  खरीदते हैं तो यह आपको लगभग 180 से ₹200 किलो तक मिल जाएगी| 
 
 
3. डेंगू में कीवी के फायदे ?
 
जी हां डेंगू में कीवी खाने से फायदे होते हैं जो कि हमने आपको ऊपर बताए हैं|
 
 
4. कीवी फल कब और कैसे खाना चाहिए?
 
दोस्तों वैसे तो आप कीवी को किसी भी समय खा सकते हैं लेकिन अगर आप कीवी का सेवन सुबह के समय करते हैं तो इससे आपको अधिक लाभ होते हैं और दोस्तों आप चाहे तो कीवी को ऐसे ही धोकर सीधे खा सकते हैं या फिर कीवी का छिलका निकालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं वैसे हमने आपको ऊपर बताया है कि कीवी का सेवन कैसे करना चाहिए|
 
 
5. सबसे अधिक कीवी की खेती कहां होती है ?
 
सबसे अधिक कीवी की खेती चीन में होती है
 
 
6.कीवी की तासीर कौन सी होती है ?
 
दोस्तों कीवी की तासीर गर्म होती है इसलिए कीवी का अधिक सेवन ना करें इससे आपको नुकसान हो सकते हैं
 
 
7. क्या अधिक मात्रा में कीवी का सेवन करने से नुकसान होते हैं ?
जी हां अगर आप अधिक मात्रा में कीवी का सेवन करते हैं तो इससे आपको नुकसान हो सकते हैं|
 

 


Read more articles:-
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Leave a Comment