जबलपुर के Best Picnic Spots-Jabalpur Tourist Places In Hindi
by
जबलपुर पिकनिक स्पॉट्स-Jabalpur Tourist Places In Hindi
हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट पर आज हम आपको जबलपुर पिकनिक स्पॉट्स के बारे में बताने वाले हैं जहां पर आप अपनी फैमिली के साथ या दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं तो जबलपुर के पिकनिक स्पॉट्स की जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े| जबलपुर के पिकनिक स्पॉट के बारे में जानने से पहले हम थोड़ी जानकारी जबलपुर की ले लेते हैं|
दोस्तों अगर आप प्रकृति से प्यार करते हैं तो मध्य प्रदेश के शहर जबलपुर से आपको प्यार हो जाएगा मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक जबलपुर अपने आश्चर्यजनक दृश्य, प्राचीन इतिहास और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है| यहां की नदियां, ऐतिहासिक स्थल और प्राकृतिक झरने प्रकृति प्रेमियों को बहुत लुभाते हैं|
जबलपुर पवित्र नर्मदा नदी के तट पर स्थित है जबलपुर के पर्यटन स्थल यहां आने वाले पर्यटकों को बहुत पसंद आते हैं तो चलिए आज हम जबलपुर के सबसे अच्छे पिकनिक स्पॉट्स कौन-कौन से हैं जान लेते हैं|
जबलपुर पिकनिक स्पॉट्स-Tourist places
भेड़ाघाट धुआंधार जलप्रपात
जबलपुर के पिकनिक स्पॉट्स में से एक धुआंधार जलप्रपात पर्यटकों के बीच बहुत ही लोकप्रिय है इस झरने में 30 मीटर की ऊंचाई से पानी नीचे गिरता है जिससे आसपास पानी की धुंध फैल जाती है इसलिए इसे धुआंधार जलप्रपात कहते हैं यह जलप्रपात नर्मदा नदी के पानी से बनता है यह धुआंधार जलप्रपात जबलपुर से 31 किलोमीटर की दूरी पर है अगर आप जबलपुर जाते हैं तो धुआंधार जलप्रपात जरूर घूम कर आएं| आप भेड़ाघाट में नाव सवारी कर सकते हैं हम आपको बता दें कि पंचवटी घाट से भेड़ाघाट तक जो दूरी है वहां सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक मोटर बोट चलती हैं आप चाहे तो मोटर बोर्ड में सवारी का लुफ्त उठा सकते हैं |
बरगी डैम
बरगी डैम मध्य प्रदेश में जबलपुर के पास नर्मदा नदी पर बना हुआ एक बहुत बड़ा बांध है इस बांध के द्वारा आस-पास के गांव और शहरों में पानी की पूर्ति की जाती है साथ ही साथ बरगी डैम का उपयोग सिंचाई परियोजना और बिजली बनाने के लिए भी किया जाता है बरगी डैम जबलपुर में सबसे अच्छे पिकनिक स्पॉट्स में से एक है आप यहां पर नौका सवारी जैसी गतिविधियां भी कर सकते हैं बरगी डैम के आसपास के इलाकों में आपको मैना, तोता सारस, कबूतर और काली गोरिया समेत अनेक पक्षियों को देख सकते हैं | जो विद्यार्थी पक्षी विज्ञान के छात्र हैं उन्हें यहां एक बार जरूर घूमने जाना चाहिए|
मदन महल किला
जबलपुर में यह किला शहर से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर एक पहाड़ की चोटी पर स्थित है यह किला राजा मदन सिंह द्वारा बनवाया गया था यह किला इस बात का सबूत है कि 11वीं शताब्दी में यहां गोंड राजा मदन सिंह ने बहुत सालों तक शासन किया था अगर आप मदन महल किला घूमने जाते हैं तो आप यहां पर साहिकछ, छोटा सा जलाशय और अस्तबल को देखकर आप इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकेंगे इसके किले को देखकर आपको पता चलेगा कि प्राचीन काल के लोग कैसे रहते थे मदन महल किला जबलपुर में मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है आप यहां पर अपनी फैमिली के साथ एक पिकनिक टूर पर जा सकते हैं|
Balancing Rock
जबलपुर के पिकनिक स्पॉट्स में शामिल Balancing Rock देखने के लिए बहुत ही अद्भुत जगह है यहां पर एक चट्टान पर दूसरी चट्टन बड़ी ही अद्भुत तरीके से रखा हुआ है यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि कुछ भी हो जाए लेकिन इन चट्टानों का संतुलन कभी नहीं बिगड़ता है और यह चट्टान भूकंप के आने पर भी अपना संतुलन बनाये रखने कामयाब रही है अगर आप जबलपुर जाते हैं तो एक बार Balancing Rock देखने जरूर जाएं|
चौसठ योगिनी मंदिर
जबलपुर में चौसठ योगिनी मंदिर यहां के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है यह मंदिर जबलपुर से लगभग 1 घंटे की दुरी पर स्थित है और भेड़ाघाट के बहुत ही नजदीक है जबलपुर का यह मंदिर जबलपुर के दर्शनीय स्थलों में शामिल है ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर को 10 वीं शताब्दी के दौरान निर्मित किया गया था और इसका निर्माण प्रसिद्ध कलचुरी राजवंश के तरीके से किया गया है इस मंदिर में 150 सीढ़िया चढ़ने के बाद आप मंदिर की चौखट पर पहुंचेंगे|
मंदिर में भगवान भोले और गौरी माता की मूर्ति स्थापित है और साथ ही नंदी महाराज की मूर्ति भी आपको इस मंदिर में देखने को मिलेगी अगर आप जबलपुर की यात्रा पर जाते हैं तो एक बार चौंसठ योगिनी मंदिर के दर्शन करने जरूर जाएं|
तिलवारा घाट
जबलपुर में तिलवारा घाट पिकनिक स्पॉट्स में से एक है यह घाट पर्यटकों को बहुत ही आकर्षित करता है तिलवारा घाट नर्मदा नदी के तट पर स्थित है और यह घाट यहां के सबसे महत्वपूर्ण घाटों में से एक है और धुआंधार जलप्रपात इसी घाट के पास स्थित है यहां पर आपको कई मंदिर और आकर्षित करने वाली संगमरमर की चट्टानें देखने को मिलेंगी अगर आप जबलपुर पिकनिक के लिए जाते हैं तो तिलवारा घाट जरूर घूमे इसे घूमने के बाद आप इसकी तारीफ करें बिना वापस नहीं आएंगे|
संग्राम सागर झील
जबलपुर के प्रमुख पिकनिक स्पॉट्स में संग्राम सागर झील एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है यहां पर आपको प्रवासी पक्षियों और विदेशी जीव जंतु देखने को मिल जाएंगे अगर आप प्रकृति से प्यार करते हैं तो यहां पर जरूर जाएं जबलपुर में यह सबसे अच्छे पिकनिक स्पॉट में से एक है|
विष्णु वराह मंदिर
जबलपुर में देखने के लिए विष्णु वराह मंदिर है इस मंदिर में आपको भगवान हरि विष्णु के वराह अवतार को प्रदर्शित किया गया है साथ ही यहां पर आपको भगवान गणेश, देवी काली, हनुमान जी की मूर्तियां भी देखने को मिल जाएगी यह मंदिर मझौली नामक गांव में स्थित है अगर आप जबलपुर जाते हैं तो एक बार इस मंदिर को घूमने जरूर जाए यह मंदिर जबलपुर के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है|
पिसंहारी की मढ़िया
जबलपुर में पिसंहारी की मढ़िया जबलपुर के दर्शनीय स्थलों में शामिल है यह मढ़िया आपको सुभाष चंद्र मेडिकल कॉलेज के पास पहाड़ी पर हरे-भरे जंगलों के बीच बनी हुई है पिसंहारी की मढ़िया एक जैन मंदिर है ऐसा कहा जाता है कि यह मंदिर लगभग 500 साल पुराना है इस मंदिर में आपको 150 सीढ़िया देखने को मिलेंगे जिन पर चढ़कर आप मंदिर की चौखट पर पहुंचते है अगर आप जबलपुर जाएं तो पिसंहारी की मढ़िया एक बार जरूर घूमे|
रानी दुर्गावती संग्रहालय
जबलपुर में आपको रानी दुर्गावती संग्रहालय देखने को मिलेगा यह संग्रहालय सभी पर्यटकों को बहुत ज्यादा आकर्षित करता है इस संग्रहालय में आपको महात्मा गांधी की तस्वीरें और चौसठ योगिनी मंदिर की मूर्तियां को रखा गया है यह रसेल चौक के पास स्थित है इस संग्रहालय का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर रखा गया है इस संग्रहालय में आपको आदिवासी संस्कृति और कलाकृतियों की झलक देखने को मिलेगी अगर आप जबलपुर जाते हैं तो रानी दुर्गावती संग्रहालय घूमने जरूर जाएं|
संगमरमर की मार्बल रॉक्स
जबलपुर में आपको नर्मदा नदी के तट पर स्थित भेड़ाघाट की मार्बल रॉक्स देखने को मिलेंगी भेड़ाघाट की इन संगमरमर की चट्टानों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं यह संगमरमर की चट्टानें 100 फीट की ऊंचाई और 25 किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है यहां पर आपको सूर्य के प्रकाश और नर्मदा नदी के जल से एक शानदार नजारा बनता है | हम इसके बारे में जितना बताएंगे उतना कम होगा अगर आप जबलपुर जाते हैं तो यहां घूम कर जरूर आए यहां की यात्रा आपको रहेगी आप अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूलेंगे|
जबलपुर जाने के लिए सबसे अच्छा समय
आप जबलपुर सितंबर से फरवरी के महीने में जा सकते हैं इन महीनों के दौरान यहां पर तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहता है तो आप सितंबर से फरवरी के महीनो में जा सकते हैं लेकिन अगर आप धुआंधार जलप्रपात देखना चाहते हैं तो हमारी सलाह है कि आप मानसून के मौसम में जाइए क्योंकि यहां पर बहुत सारे पर्यटक मानसून के महीने में धुआंधार जलप्रपात देखने आते हैं|
जबलपुर में प्रसिद्ध भोजन
चलिए दोस्तों अब हम आपको जबलपुर के प्रसिद्ध भोजन के बारे में बता देते हैं यहां पर आपको सीख कबाब, साबूदाना की खिचड़ी, मालपुआ और चिकन समोसा सबसे स्वादिष्ट भोजन में शामिल है अगर आप जबलपुर जाएं तो यहां पर इन स्वादिष्ट भोजन का सेवन जरूर करें|
जबलपुर का पुराना नाम क्या है?
जबलपुर का पुराना नाम त्रिपुरी एव तेवर ग्राम था|
जबलपुर में कितने जिले है ?
जबलपुर में आठ जिले शामिल हैं – जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी .
आज आपने क्या सीखा
दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको जबलपुर पिकनिक स्पॉट के बारे में पता चल गया होगा हमने आपको पिकनिक स्पॉट्स के साथ-साथ दर्शनीय स्थल के बारे में भी बताया है जहां पर आप पिकनिक के साथ साथ भगवान के दर्शन भी कर सकते हैं उम्मीद है आप को हमारे द्वारा बताए जबलपुर के Tourist places पसंद आए होंगे|
मैं आशा करता हूं कि आपको जबलपुर और जबलपुर के पिकनिक स्पॉट के बारे में बहुत ही अच्छी जानकारी मिली होगी अगर हमारे द्वारा जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों के पास जरूर शेयर करें|
साथ में हमें कमेंट कर जरूर बताएं कि आपको कोई डाउट तो नहीं है अगर आपको कोई डाउट है तो आप हमें कमेंट section में पूछ सकते हैं हम आपके डाउट को जरूर दूर करेंगे चलिए दोस्तों मिलते हैं नए आर्टिकल में नई जानकारी के साथ.
Like your work, I am from jabalpur, Thats one more reason I loves you work
From https://chartanalystji.blogspot.com/
thanks and keep supporting bro