Even Number and ODD Number In hindi – 2023

हेलो दोस्तों आज हम Even number and ODD number in hindi – 2023 के बारे में जानने वाले हैं हम आपको बताएंगे कि आप Even number or odd number को कैसे पहचान सकते हैं और Even or odd number की Defination क्या होती है तो चलिए विस्तार से जान लेते है |

 

Even Number and ODD Number In hindi - 2022

 

दोस्तों मुझे आज भी याद है जब मैं छोटा था तब मैं भी Even number or odd number में बड़ा confuse रहता था मुझे पता ही नहीं होता था कि Even number or odd number कौन से होते हैं लेकिन मैं चाहता हूं कि आप मेरी तरह confuse ना हो इसलिए आज मैं आपको Even number or odd number अच्छी तरीके से समझा दूंगा आप बस इस पोस्ट को पूरा पढ़ें|

 

What is Even Number and odd number in Hindi

 

सबसे पहले हम जानेंगे कि Even number की Defination क्या होती है|

उसके बाद Example of even number from 1 to 100 list जानेंगे|

फिर हम जानेंगे कि Even number को कैसे पहचानते हैं|

 

 

ठीक इसी तरह

 

सबसे पहले हम odd number की defination जानेंगे|

उसके बाद हम example of odd number from 1 to 100 list जानेंगे|

फिर हम जानेंगे कि odd number को कैसे पहचानते हैं|

 

तो चलिए दोस्तों बिना टाइम गवाए हम Even number or odd number को विस्तार से जान लेते हैं

Definition of Even numbers in hindi

 

Even numbers को हिंदी में सम संख्या कहते हैं

 

Even numbers वह संख्या होती है जिसे हम 2 से पूरी तरह विभाजित कर सकें अर्थात बांट सकें उसे हम सम संख्या (Even numbers) कहते हैं लेकिन एक बात का ध्यान जरूर रखें कि कभी भी आपका जवाब fraction या फिर Decimal में नहीं होना चाहिए|

 

बहुत सारे teachers बच्चों को समझाने के लिए यह बात भी कहते हैं कि एक नंबर छोड़कर जो दूसरा नंबर आता है वह Even number होता है बच्चे छोटे होते हैं इसलिए उन्हें समझ नहीं आता इसलिए शिक्षक उन्हें इस तरह से बता देते हैं|

 

अगर आप भी बच्चों को पढ़ाते हैं तो आप ऐसे समझा सकते हैं कि एक नंबर को छोड़कर जो दूसरा नंबर आता है वही Even number होता है जैसे 1 को छोड़कर 2 और 3 को छोड़कर 4 इस तरह से आगे 1 एक छोड़कर बहुत सारे बच्चों को ऐसे आसान लगता है बस इसीलिए मैंने इस तरह से example दिया है|

 

लेकिन अगर आपको कोई Even numbers की defination लिखने को बोले तो जो मैंने ऊपर बताइ है आपको उस तरह से लिखना है|

आसान भाषा में समझे तो

 

मान लीजिए आपको किसी चीज को दो व्यक्तियों में बराबर बांटना है मगर बिना उसे तोड़े या कांटे वही सम संख्या होती हैं |

 

चलिए अब हम 1 से लेकर 100 के बीच आने वाली सम संख्याएं जान लेते हैं

 

0,2, 4, 6, 8,10, 12, 14, 16, 18, 20, 22, 24, 26, 28, 30, 32, 34, 36, 38, 40, 42, 44, 46, 48, 50, 52, 54, 56, 58, 60, 62, 64,66, 68, 70, 72, 74, 76, 78, 80, 82, 84, 86, 88, 90, 92,94, 96, 98, 100

 

दोस्तों ऊपर हमने 1 से लेकर 100 के बीच आने वाली सम संख्याएं (Even numbers) बता दिए हैं लेकिन अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि अगर 100 से ऊपर कौन सी सम संख्या (Even numbers) होती है और कौन सी odd numbers विषम संख्या होती है यह कैसे पहचाने तो चलिए हम आपको सम संख्या की पहचान बता देते हैं|

सम संख्या (Even numbers) की पहचान

 

सम संख्या (Even numbers) के अंत में हमेशा 0, 2, 4, 6 और 8 में से कोई एक आता है |

 

जैसे:-  24258 यह एक सम संख्या (Even numbers) है क्योंकि इसके लास्ट में 8 है|

Odd number defination in hindi

 

Odd number को हिंदी में विषम संख्या कहते हैं

 

Odd number वह संख्या होती है जो दो से पूरी तरह विभाजित ना हो जैसे 13 एक Odd number है क्योंकि यह दो से पूरी तरह divide नहीं हो सकता है|

 

चलिए अब 1 से लेकर 100 तक कितने Odd number आते हैं नीचे जान लेते हैं |

 

1, 3, 5, 7, 9, 11, 13, 15, 17, 19, 21, 23, 25, 27, 29, 31, 33, 35, 37, 39, 41, 43, 45, 47, 49, 51, 53, 55, 57, 59, 61, 63, 65, 67, 69, 71, 73, 75, 77, 79, 81, 83, 85, 87, 89, 91, 93, 95, 97 और 99 .

 

दोस्तों मैंने आपको ऊपर 1 से लेकर 100 के बीच जो विषम संख्याएं आती हैं उन्हें बता दिया है लेकिन हम आपको विषम संख्या की पहचान भी बता देते हैं ताकि जो 100 से ऊपर विषम संख्याएं होती हैं उन्हें आप आसानी से पहचान सकें|

Odd number की पहचान

 

जिन संख्या के अंत में 1,3,5,7 और 9 आता है वह सभी विषम संख्याएं होती हैं जैसे 2542458542583 यह एक विषम संख्या है क्योंकि इसके अंत में तीन आ रहा है|

 

उम्मीद करता हूं कि आपको Even number or odd number के बारे में अच्छी तरह से पता चल गया होगा चलिए नीचे हम कुछ ऐसे सवालों के जवाब देख लेते हैं जिन्हें अक्सर पूछा जाता है|

 

Question 1 :-  सबसे छोटी सम संख्या (Even number) कौन सी है?
सबसे छोटी सम संख्या शून्य है

 

Question 2 :- सबसे छोटी विषम संख्या (odd number) कौन सी है?
सबसे छोटी विषम संख्या 1 है

 

Question 3 :-  13 सम संख्या है या विषम?
13 एक विषम संख्या है क्योंकि यह दो से पूरी तरह विभाजित नहीं होती है|

 

Conclusion

 

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि आपको Even number or odd number in hindi से जुड़े सभी सवालों के जवाब मिल गए होंगे लेकिन अगर इस पोस्ट को पढ़ने के बाद भी आपका कोई सवाल है तो आप मुझे कमेंट section में पूछ सकते हैं मैं आपके सवाल का जवाब जरूर दूंगा |

 

आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के पास शेयर कर सकते हैं ताकि आपके दोस्तों को भी Even number or odd number के बारे में अच्छे से जानकारी मिल सके और वह भी आपकी तरह intelligent बन सके|

 

जाते-जाते आप मेरे 1 सवाल का जवाब दीजिए कि 4254858 यह एक सम संख्या (Even number) है या विषम संख्या (odd number) मुझे आप के जवाब का इंतजार रहेगा|

 

अगर आपको प्राइम नंबर क्या होते हैं किन संख्याओं को प्राइम नंबर बोलते हैं यह नहीं पता तो आप हमारा दूसरा आर्टिकल पढ़ सकते हैं जिसमें हमने प्राइम नंबर के बारे में विस्तार से बताया है इसी तरह से नेचुरल नंबर क्या होते हैं इनके बारे में भी हमने आपको हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल में बताया है नीचे आपको लिंक मिल जाएगी आप नीली लाइन पर click कर सीधे हमारे उन आर्टिकल पर पहुंच सकते हैंआप उसी नीली लाइन पर क्लिक करें जिस आर्टिकल को आपको पढ़ना हो

 


Read more articles :-

 

Prime Number kya Hota Hai

Natural numbers in hindi- प्राकृतिक संख्या किसे कहते है

Rational numbers in hindi-परिमेय संख्या क्या होती है ?

प्रधानमंत्री की सैलरी कितनी है 2022 में-New Updated 

SSC KYA H – एसएससी की तैयारी कैसे करें-2022- SSC full form

 

 

 

7 thoughts on “Even Number and ODD Number In hindi – 2023”

Leave a Comment